बलिया के मुख्य कोषाधिकारी आनंद को कोषागार निदेशालय, उप्र लखनऊ से किया गया संबद्ध

Spread the love

श्रवण कुमार पांडेय

बलिया के मुख्य कोषाधिकारी आनंद को कोषागार निदेशालय, उप्र लखनऊ से किया गया संबद्ध

जग नारायण झा को वरिष्ठ कोषाधिकारी, बलिया के पद का मिला अतिरिक्त प्रभार

पत्नी अर्चना का सोशलमीडिया पर बयान देना पड़ा भारी

बलिया। जिले के मुख्य कोषाधिकारी आनंद दुबे को तत्काल प्रभाव से कोषागार निदेशालय, उप्र लखनऊ से सम्बद्ध कर दिया गया है। शासन स्तर से जारी आदेश के बाद प्रशासनिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। उधर, जग नारायण झा, संयुक्त निदेशक, कोषागार एवं पेंशन, आजमगढ मण्डल, आजमगढ को वरिष्ठ कोषाधिकारी, बलिया के पद का अतिरिक्त प्रभार बिना किसी अतिरिक्त वेतन भत्ते के प्रदान किया जाता है। वहीं आनन्द दूबे की सम्बद्धता अवधि में उनका वेतन कोषागार निदेशालय, उप्र लखनऊ से आहरित होगा। सचिव, संदीप कौर ने जग नारायण झा को निर्देशित किया है कि वे वरिष्ठ कोषाधिकारी, बलिया के पद का कार्यभार तत्काल ग्रहण कर इसकी सूचना शासन को तत्काल उपलब्ध करायेंगे।बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सीटीओ की पत्नी अर्चना पांडेय द्वारा एक सार्वजनिक मंच से सोशल मीडिया पर दिए गए बयान ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। जिससे बीजेपी सरकार की किरकिरी हुई थी। इसके बाद से ही विभागीय स्तर पर कार्रवाई तेज हुईं और अचानक तबादले आदेश जारी हो गया। सचिव, संदीप कौर ने उप्र वित्त एवं लेखा सेवा के अधिकारी आनन्द दूबे, वरिष्ठ कोषाधिकारी, बलिया को तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक कोषागार निदेशालय, उप्र लखनऊ से सम्बद्ध करते हुए जग नारायण झा, संयुक्त निदेशक, कोषागार एवं पेंशन, आजमगढ मण्डल, आजमगढ को वरिष्ठ कोषाधिकारी, बलिया के पद का अतिरिक्त प्रभार बिना किसी अतिरिक्त वेतन भत्ते के प्रदान किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *