रसड़ा पुलिस ने ठगी के एक लाख रुपये पीड़ित के खाते में कराए वापस

Spread the love

रसड़ा पुलिस ने ठगी के एक लाख रुपये पीड़ित के खाते में कराए वापस

बलिया। रसड़ा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के शिकार हुए व्यक्ति को पुलिस ने बड़ी राहत दिलाते हुए ठगी की पूरी एक लाख रुपये की धनराशि वापस करा दी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित के चेहरे पर राहत लौटी।
ग्राम नराछ निवासी राजेन्द्र प्रसाद यादव ने थाना रसड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी कि 7 मार्च 2026 को उनके बैंक खाते से फर्जी तरीके से एक लाख रुपये दूसरे खाते में स्थानांतरित कर लिए गए थे। शिकायत मिलते ही रसड़ा पुलिस की साइबर सेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की और ठगी की रकम को होल्ड करा दिया। प्रभारी निरीक्षक रसड़ा योगेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने साइबर ठगी की धनराशि को सुरक्षित कराया। इसके बाद न्यायालय के आदेश के क्रम में एक लाख रुपये की पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *