30 नवंबर तक पूरी करें स्वगणना, लापरवाही पर डीएम सख्त

Spread the love

30 नवंबर तक पूरी करें स्वगणना, लापरवाही पर डीएम सख्त


बलिया। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने जनगणना स्वगणना और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि 30 नवंबर तक नागरिक स्वगणना पूरी कर लें, इसके बाद प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे।


डीएम ने मतदाता सूची में पात्र महिलाओं और युवाओं का नाम जोड़ने पर जोर देते हुए नवविवाहित महिलाओं समेत छूटे मतदाताओं से फॉर्म-6 भरवाने के निर्देश दिए। एक जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को भी मतदाता सूची में शामिल कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि जनगणना के दौरान करीब 40 प्रश्नों के जरिए परिवारों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति की जानकारी जुटाई जाएगी। इससे भविष्य की सरकारी योजनाओं और पात्र लाभार्थियों के चयन में मदद मिलेगी। बैठक में एडीएम अनिल कुमार, सीआरओ गुलशन जी, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *