ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

Spread the love

ट्रेन की चपेट में आने महिला की मौत

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के देवरिया कला गांव के सामने बुधवार तड़के ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सुबह रेलवे ट्रैक के पास शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर जीआरपी, रेलवे मोबाइल फोर्स और फेफना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका की पहचान रीना देवी (50) पत्नी सुमर वर्मा, निवासी देवरिया कला के रूप में हुई। उनके तीन बेटे मंगल वर्मा, आनंद वर्मा और कृष्ण वर्मा हैं, जो कृषि कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार रीना देवी मानसिक रूप से बीमार थीं और लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। उनका उपचार उनके नैहर क्षेत्र समस्तीपुर बांसडीह के रुस्तमपुर बांसडीह में चल रहा था। बताया गया कि करीब दो दिन पहले ही वह अपने गांव देवरिया कला लौटी थीं।
बुधवार तड़के वह रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचीं और किस ट्रेन की चपेट में आईं, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फेफना थाना प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *