नगरा में क्लीनिक संचालिका की लोहे की रॉड से हमला कर भतीजे ने की हत्या

Spread the love

नगरा में क्लीनिक संचालिका की लोहे की रॉड से हमला कर भतीजे ने की हत्या

मृतका के पति के तहरीर पर मुकदमा दर्ज, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित

बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित गड़वार मोड़ पर मंगलवार रात क्लीनिक संचालिका कंचन भारती (35) की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। मृतका खारी गांव निवासी बसपा कार्यकर्ता सियाराम राम की पत्नी थीं। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई।

बताया गया कि कंचन भारती करीब एक वर्ष से गड़वार मोड़ पर क्लीनिक संचालित करती थी। मंगलवार शाम वह क्लीनिक पर थी। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने और मोबाइल फोन नहीं उठाने पर पति सियाराम राम उन्हें लेने क्लीनिक पहुंचे। अंदर जाने पर कंचन का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। उनके सिर और शरीर पर चोट के निशान थे। सूचना मिलते ही नगरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना की जांच के लिए डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटनास्थल को सील कर साक्ष्य जुटाए हैं। मृतका के पति की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी बलिया दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *