हत्या के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद

Spread the love

अमित पांडेय पप्पू

हत्या के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद

गड़वार। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गड़वार पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया। बरामदगी के बाद मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ा दी गई है।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को उपनिरीक्षक अब्दुल हफीज पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी आरोपी कृष्णा चौहान उर्फ शेरु चौहान (27) को सरया गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से पिण्डारी, थाना मनियर का निवासी है और वर्तमान में नगरी पटखौली, थाना सुखपुरा में रह रहा था। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। इसके आधार पर मुकदमे में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *