अमित पांडेय पप्पू

नारायणपाली में खुला अन्नपूर्णा भवन, ग्रामीणों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
गड़वार (बलिया)। क्षेत्र के नारायणपाली ग्राम पंचायत में मंगलवार को केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना के तहत अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी सत्य प्रकाश ने फीता काटकर भवन का शुभारंभ किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए बीडीओ सत्य प्रकाश ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य पात्र लोगों तक सुविधाएं पहुंचाना है। अन्नपूर्णा भवन के माध्यम से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर प्रधान संघ गड़वार के अध्यक्ष एवं नारायणपाली ग्राम प्रधान अनिल यादव ने कहा कि अन्नपूर्णा भवन ग्रामीणों के लिए उपयोगी साबित होगा। इससे गांव के पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सहूलियत मिलेगी। इस अवसर पर एपीओ सुमित कुमार सिंह, ग्राम पंचायत सचिव आशुतोष पाण्डेय, टीए संतोष कुमार पाण्डेय, शिव गुरु स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सनम देवी, पूनम दुबे, पिंटू दुबे, देवनाथ यादव, लक्ष्मण यादव, प्रभुनाथ तिवारी, सुनील यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।