सर्प के काटने से महिला की मौत, ना चलता फ्रीजर ना चलती ऐसी,लगाया आरोप

Spread the love

सर्प के काटने से महिला की मौत, ना चलता फ्रीजर ना चलती ऐसी,लगाया आरोप

बलिया। बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के शेर गांव निवासी शांति देवी 62 वर्ष पत्नी केदार वर्मा सोमवार की शाम नाली की पाइप की सफाई कर रही थी। तभी विषैले सर्प ने डस लिया। परिजन तत्काल उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मर्चरी हाउस में रखवा दिया गया। मृतका के देवर कमलेश कुमार वर्मा ने आरोप लगाया कि मर्चरी हाउस की स्थिति बहुत ही दयनीय है। यहां ना फ्रीजर चलता है ना ए चलती है। यहां सब खराब पड़ा हुआ है। शव को एक दूसरे पर जैसे तैसे फेंक दिया गया था। जहां बदबू भयंकर निकल रही थी। मेरी बड़ी भाभी को सोमवार की शाम सर्प ने काट दिया। जिससे उनकी मौत हो गई थी। मंगलवार की सुबह जब मर्चरी हाउस पहुंचा और अपनी भाभी के शव देखा तो दंग रह गया। उन्होंने स्वास्थ्य महकमा एवं जिला प्रशासन से मांग किया कि मर्चरी हाउस को चुस्त -दुरुस्त किया जाए। जिससे शव को सुरक्षित रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *