बलिया श्रीरामपुर गंगा घाट के छाड़न में भैंस चराने गए पशुपालक की डूबने से मौत

Spread the love

बलिया श्रीरामपुर गंगा घाट के छाड़न में भैंस चराने गए पशुपालक की डूबने से मौत

बलिया। दुबहर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गंगा घाट के किनारे भैंस चराने गए वृद्ध पशुपालक की छाड़न में स्नान करने के वक्त डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार दुबहर थाना क्षेत्र के बंधुचक गांव निवासी शिव शंकर यादव 62 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रामदेव यादव मंगलवार की सुबह 11 बजे भैंस चराने श्रीरामपुर गंगा घाट के किनारे गए हुए थे।जहां गंगा के छाड़न में स्नान करते वक्त गहरे पानी में चले गए और डूब गए। आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *