जेएनसीयू में 89 विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

Spread the love

जेएनसीयू में 89 विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) में नशामुक्त युवा एवं विकसित भारत अभियान के तहत नशामुक्त युवा शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल के संरक्षण तथा अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. प्रेम भूषण यादव, सहायक आचार्य, समाज कार्य विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में 89 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. सौम्या तिवारी एवं डॉ. रूबी के नेतृत्व में किया गया। डॉ. सौम्या तिवारी, सहायक आचार्य, गृह विज्ञान विभाग ने विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों ने नशे का सेवन नहीं करने, अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रखने तथा किसी को नशे का सेवन नहीं करने देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर डॉ. रूबी, सहायक आचार्य, समाज कार्य विभाग ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों और उससे बचाव के उपायों की जानकारी देकर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ ही परिवार और समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। युवाओं को नशे से दूर रखकर ही स्वस्थ, जागरूक और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वस्थ, जागरूक एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के साथ विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाने का भी संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *