खड़े ट्रक में भिड़े बाइक सवार रेलकर्मी की मौत

Spread the love

श्रवण कुमार पांडेय

खड़े ट्रक में भिड़े बाइक सवार रेलकर्मी की मौत

बलिया। बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े  ट्रक में टक्कर से घायल हुए बाइक सवार रेलकर्मी की मौत हो गई। मौके पर पहुंची बांसडीह रोड पुलिस रेलकर्मी को जिला अस्पताल ले गयी, जहां चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दियाl जिसकी वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।        

मिली जानकारी के अनुसार बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बड़सरी गांव निवासी रमेश राम का 30 वर्षीय पुत्र राजनारायन भारती बाराबंकी जनपद में रेलवे में तकनीशियन पद पर कार्यरत हैं। देर रात वह बाइक से अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हो रही थी। वह जैसे ही बभनौली पेट्रोल पंप के पास पहुंचे कि उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया और उनके स्वजनों को भी सूचना दी। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें गंभीर हालत देख वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जिनकी रास्ते मे ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक राजनारायन पांच भाई में तीसरे नंबर पर थे तथा अविवाहित थे। मृतक के पिता गांव पर ही खेती करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *