
उमाशंकर का निधन क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति: भारती
श्रद्धांजलि सभा में याद किए गए पूर्व विधायक उमाशंकर
अमित पाण्डेय पप्पू
गड़वार (बलिया)। गड़वार बाजार स्थित रामलीला चबूतरा पर रविवार को सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें रसड़ा के पूर्व विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व के साथ ही सामाजिक कार्यों और क्षेत्र के विकास में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारती सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उमाशंकर सिंह का निधन क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है और उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। उन्होंने उनके जनहित कार्यों को प्रेरणादायक बताया। इस श्रद्धांजलि सभा में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरविंद सिंह, राकेश सिंह बबलू, रमेश पांडेय, शंभूनाथ वर्मा, सुधीर सिंह, टुनटुन उपाध्याय, जय प्रकाश वर्मा, रतसर चेयरमैन प्रतिनिधि पवन सिंह, चेयरमैन अजय राजभर, गजेंद्र सिंह, शाहनवाज खान, मुन्ना चौरसिया, अंजनी गुप्ता,शमीम अंसारी भोला और सोनू गुप्ता,शम्भूनाथ वर्मा,शंकर भारती आदि ने अपने विचार रखे। अध्यक्षता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार ने की। संचालन एवं संयोजन सतीश उपाध्याय ने किया।