चोरी की तीन बाइक संग पुलिस अभिरक्षा में लिए गए दो बाल अपचारी

Spread the love

चोरी की तीन बाइक संग पुलिस अभिरक्षा में लिए गए दो बाल अपचारी

बलिया। शहर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। इनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, शनिवार को उपनिरीक्षक नीरज कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ गड़वार मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग तथा वांछितों की तलाश में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रामपुर उदयभान से चोरी हुई ग्लैमर मोटरसाइकिल को चोरी करने वाले दो लोग उसे लेकर शिवरामपुर घाट के रास्ते बिहार जाने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे ओवरब्रिज के पास शिवरामपुर घाट जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी की। जहां दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया और उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की। थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमें में धारा 303(2) बीएनएस में बढ़ोत्तरी धारा 301(2), 3(5) बीएनएस के तहत दोनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *