सावन की पहली सोमवारी पर त्रिकालपुर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हाथी-घोड़ों संग निकली भव्य कलश यात्रा

Spread the love

सावन की पहली सोमवारी पर त्रिकालपुर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हाथी-घोड़ों संग निकली भव्य कलश यात्रा

अमित पाण्डेय पप्पू


गड़वार (बलिया)। सावन की पहली सोमवारी पर गड़वार क्षेत्र के ग्रामसभा त्रिकालपुर में अभिषेकात्मक महारुद्र यज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे, हाथी-घोड़ों और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा।
कलश यात्रा त्रिकालपुर स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ होकर खड़ीचा स्थित भवानी माता मंदिर पहुंची। वहां से श्रद्धालु काली माता मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान से जलभरी की गई। इसके बाद शोभायात्रा हनुमानगढ़ी मंदिर (गड़वार), फेफना रोड होते हुए त्रिकालपुर तिराहा पहुंची और पुनः शिव मंदिर लौटकर संपन्न हुई। यज्ञ कार्यक्रम के अंतर्गत 4 अगस्त को पंचांग पूजन, 5 अगस्त को वेदी पूजन, अरणी मंथन एवं हवन का शुभारंभ होगा। 11 अगस्त को यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में यज्ञाचार्य अमित शास्त्री, यज्ञाधीश कन्हैया दास एवं यज्ञ संरक्षक सियाराम दास की विशेष भूमिका रही। अयोध्या से पधारीं श्रीराम कथा वाचिका साध्वी साधना की उपस्थिति ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की। यज्ञ के मुख्य यजमान हरेराम उपाध्याय के पुत्र मनीष उपाध्याय हैं। इस अवसर पर विवेक सिंह ‘पप्पू’, महेश उपाध्याय, मनोज उपाध्याय, ग्राम प्रधान अनीता सिंह, अभिमन्यु सिंह, विनोद सिंह, लक्ष्मण सिंह, कौशल सिंह, राधेश्याम सिंह, रविंद्र सिंह, बैजनाथ यादव, परमात्मा उपाध्याय, संतोष सिंह, पद्मजा उपाध्याय, बनवारी सिंह, अवधेश गुप्ता, विजय बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *