इनर व्हील क्लब बलिया का पदग्रहण समारोह संपन्न, महिला शिक्षा व समाजसेवा के लिए लिया संकल्प

Spread the love

इनर व्हील क्लब बलिया का पदग्रहण समारोह संपन्न, महिला शिक्षा व समाजसेवा के लिए लिया संकल्प


बलिया। इनर व्हील क्लब बलिया द्वारा पदग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण करते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्लब की अध्यक्ष नंदिनी तिवारी ने कहा कि इनर व्हील क्लब प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी महिला शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में विशेष कार्य करेगा। उन्होंने पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने, बुजुर्गों की सेवा, बालिकाओं की सुरक्षा तथा युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया। इस अवसर पर वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें डॉ. नीरू माथुर को संपादिका, प्रीती को आईएसओ (ISO), सपना को कोषाध्यक्ष तथा महेंद्र पाल को सचिव का दायित्व सौंपा गया। समारोह में उषा पांडे, रीना सिंह, डॉ. अमिता सिंह, आशा पांडे, अनीता सिन्हा, सुनीता सिंह, भारती सिंह सहित क्लब की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन समाजहित में सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *