देवरार में देशी शराब की दुकान को लेकर गतिरोध बरकरार, प्रशासन-ग्रामीणों की बैठक बेनतीजा

Spread the love

श्रवण कुमार पाण्डेय

देवरार में देशी शराब की दुकान को लेकर गतिरोध बरकरार, प्रशासन-ग्रामीणों की बैठक बेनतीजा

देवरार में देशी शराब की दुकान को लेकर गतिरोध बरकरार, प्रशासन-ग्रामीणों की बैठक बेनतीजा

बलिया। बांसडीह के देवरार गांव में प्रस्तावित नवसृजित देशी शराब की दुकान को लेकर मंगलवार को पंचायत भवन में प्रशासन और ग्रामीणों के बीच हुई बैठक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी। दोनों पक्ष अपने-अपने रुख पर अडिग रहे, जिससे विवाद फिलहाल बरकरार है।
बैठक में एसडीएम पुष्कर मिश्रा ने कहा कि देशी शराब की दुकान का आवंटन शासन स्तर से विधिवत किया गया है, इसलिए दुकान खोली जाएगी। उन्होंने बताया कि दुकान बंद रहने से सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। एसडीएम ने ग्रामीणों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आपत्ति प्रशासन के समक्ष रखने की अपील करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सीओ जयशंकर मिश्र ने भी लोगों से कानून हाथ में न लेने और बातचीत के माध्यम से विवाद का समाधान निकालने की अपील की। दूसरी ओर ग्रामीण अपने विरोध पर कायम रहे। उनका कहना था कि गांव के समीप किसी भी हालत में शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। ग्रामीणों ने लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखने की बात कहते हुए स्पष्ट किया कि वे इस फैसले का विरोध करते रहेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले मंगलपुरा और डुहीमुशी में विरोध के बाद आबकारी विभाग ने दुकान को घोघा चट्टी स्थानांतरित किया था। शनिवार को वहां भी महिलाओं के विरोध के चलते प्रशासन ने एहतियातन दुकान को अस्थायी रूप से बंद करा दिया था। इसी विवाद के समाधान के प्रयास में मंगलवार को बैठक बुलाई गई, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। बैठक में थानाध्यक्ष मनियर अजय तिवारी, ग्राम प्रधान शैलेश सिंह, दया राजभर, संजीव सिंह, शिवजी साहनी, रामायण साहनी, अशोक सिंह सहित अन्य ग्रामीण एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *