फर्जी दस्तावेज से नौकरी पाने वाले शिक्षक के विरुद्ध FIR दर्ज

Spread the love

श्रवण कुमार पांडेय

फर्जी दस्तावेज से नौकरी पाने वाले शिक्षक के विरुद्ध FIR दर्ज


बलिया। जनपद के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक के खिलाफ कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी हासिल करने के आरोप में नगरा थाने की पुलिस ने नवानगर शिक्षा क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह की तहरीर पर बेलसड़ी गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में तैनात शिक्षक शिवनाथ यादव के विरुद्ध बीएनएस की धाराएं 318(4), 319(2), 336(3), 338 एवं 340(2) के तहत नामजद एफआईआर दर्ज की गई है।
तहरीर में आरोप है कि शिवनाथ यादव की नियुक्ति छह दिसंबर 1999 को शिक्षक के पद पर हुई थी। भीमपुरा थाना क्षेत्र के खूंटा बहोरवां निवासी अजीत कुमार यादव ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर उनकी नियुक्ति को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की जांच जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह द्वारा कराई गई, जिसमें अनियमितता पाए जाने के बाद 24 मार्च 2026 को शिवनाथ यादव को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। अब नवानगर शिक्षा क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह की तहरीर पर मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई आरंभ कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *