बलिया में पुलिस मुठभेड़ में गौतस्करी का आरोपी गोली लगने से घायल, तमंचा व चाकू बरामद

Spread the love

बलिया में पुलिस मुठभेड़ में गौतस्करी का आरोपी गोली लगने से घायल, तमंचा व चाकू बरामद

बलिया। बांसडीह रोड थाना पुलिस ने रविवार तड़के गौवंश की तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसका एक साथी भी मौके से दबोच लिया गया। दोनों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार, रात करीब 2:35 बजे बांसडीह रोड तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति छाता गांव की ओर से एक गौवंश को चोरी-छिपे वध के उद्देश्य से लेकर बांसडीह रोड की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर दोनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया और एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में कयामुद्दीन उर्फ राजू (28) निवासी इस्लामाबाद काजीपुरा, थाना कोतवाली, बलिया के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से उसके साथी दीपक अंसारी (40) निवासी अहमदपट्टी, थाना रसड़ा को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद किया गया। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी गौवंश को वध के उद्देश्य से ले जा रहे थे। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *