11 लाख का भैंसा युवराज बना नंदी ग्राम मेले का आकर्षण

Spread the love

11 लाख का भैंसा युवराज बना नंदी ग्राम मेले का आकर्षण

बलिया। खबर यूपी के बलिया से है, जहां ददरी मेले के नंदी ग्राम में छह साल का भैंसा युवराज लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बांसडीह रोड क्षेत्र के बड़सरी निवासी पशुपालक ओम प्रकाश तिवारी हरियाणा से इसे खरीदकर लाए हैं। इसकी कीमत 11 लाख रुपये बताई जा रही है। पशुपालक ओम प्रकाश तिवारी के अनुसार, युवराज अच्छी नस्ल की भैंसों के लिए प्रजनन के लिहाज से खास है। इसकी नस्ल और खासियत को लेकर पशुपालकों में काफी दिलचस्पी है। नंदी ग्राम में युवराज को देखने के लिए मेले में आने वाले लोग भी उत्सुकता दिखा रहे हैं।आकार, नस्ल और आकर्षक बनावट के चलते युवराज पशु बाजार में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *