
हर एक माल और गर्म वस्त्र की लोगों ने की खरीदारी, रविवार से भीड़ बढ़ने की जगी उम्मीद
बलिया। भृगु मुनि के शिष्य दर्दर मुनि के नाम पर लगने वाले ऐतिहासिक ददरी मेले के मीना बाजार में अब रौनक बढ़ने लगी है। बुधवार को ददरी मेला में चाट, चाउमीन, बर्गर, डोसा, जलेबी एवं चरखी – झूले का आनंद उठाया। वहीं ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे मेलार्थी गर्म वस्त्र के साथ ही शादी – विवाह के साजो -सामान की खरीदारी की। दुकानदारों का कहना है कि रविवार से मीना बाजार में और भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन से मीना बाजार गुलजार हो गया है। मीना बाजार में कांकरी, गर्म वस्त्र, हर एक मॉल, कालीन, खादी आश्रम, सौंदर्य प्रसाधन के अलावा जलेबी, चाट, डोसा, चाउमीन की अधिकांश दुकानें सजकर तैयार हो चुकी है। वहीं कुछ दुकानदार बांस-बल्ली गाड़ने के साथ ही सामान को सजाने में रात दिन लगे हुए हैं। उधर नाव और बड़ी चरखी पर युवक, युवतियों और नौजवानों ने आनंद लिया। जबकि ड्रैगन, ब्रेक डांस, बड़ी चरखी सहित अन्य छोटे – बड़े झूले तैयार किए जा रहे थे। इस दौरान मेले में पहुंचे लोगों ने हर एक माल और गर्म वस्त्र की बुधवार को खरीदारी की। दुकानदारों को कहना है कि पहले रविवार से मेले में भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। उधर मीना बाजार थाना, चौक और मार्ग का निर्माण किया जा रहा था।
