25 हजार का इनामी गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

25 हजार का इनामी गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

बलिया। नगरा थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को उसके घर से दबिश देकर गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग तथा वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गैंगस्टर एक्ट के मामले में 25 हजार रुपये का इनामी जगदीश ठाकुर उर्फ गुड्डू निवासी चरौंवा, थाना भीमपुरा, अपने घर पर मौजूद है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना नगरा में दर्ज धारा 2/3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, जगदीश ठाकुर का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, चोरी, डकैती, लूट तथा अन्य गंभीर धाराओं में 26 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक पवन निगम तथा कांस्टेबल सुनील निषाद शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *