केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्रों में खुशी की लहर, NEET आंदोलन को बड़ी सफलता

Spread the love

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्रों में खुशी की लहर, NEET आंदोलन को बड़ी सफलता

छात्र संगठनों ने इसे छात्रों की एकजुटता और लंबे संघर्ष की जीत बताया

नई दिल्ली। NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई सप्ताह से चल रहे छात्र आंदोलन को शनिवार को बड़ी सफलता मिली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई और प्रदर्शन स्थल पर जश्न का माहौल बन गया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे CJP और विभिन्न छात्र संगठनों ने इसे छात्रों की एकजुटता और लंबे संघर्ष की जीत बताया। संगठन के प्रमुख अभिजीत दिपके ने कहा कि यह लोकतंत्र और युवाओं की ताकत की जीत है तथा इससे साबित हुआ है कि शांतिपूर्ण जनआंदोलन बदलाव ला सकता है।
हालांकि CJP ने स्पष्ट किया कि आंदोलन अभी समाप्त नहीं हुआ है। संगठन ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लेने, कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कदम उठाने तथा प्रभावित छात्रों और परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग दोहराई है। इस्तीफे की घोषणा के बाद जंतर-मंतर पर छात्रों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और “इंकलाब जिंदाबाद” के नारे लगाए। वहीं धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे को छात्रों के हित और परीक्षा व्यवस्था पर बने विवाद को समाप्त करने की दिशा में उठाया गया कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *