हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

Spread the love

बहादुरपुर पुलिया के पास अधिवक्ता रितेश पर पीछे से चाकू से हमला कर किया था घायल

बलिया। सुखपुरा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक देशी तमंचा व एक मिस कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को उपनिरीक्षक कृपाशंकर सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग और वांछित अभियुक्तों की तलाश में थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बैसहा तिराहे के पास से अनुभव तिवारी पुत्र दिनेश तिवारी निवासी जीराबस्ती थाना सुखपुरा बलिया एवं सुजीत सोनार पुत्र हरेराम सोनार निवासी जीराबस्ती थाना सुखपुरा जनपद बलिया को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान सुजीत सोनार के पास से एक देशी तमंचा और एक मिस कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 109(1), 3(5) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सुजीत सोनार के विरुद्ध थाना सुखपुरा में पहले से भी एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है।

आपको बता दे कि सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीराबस्ती निवासी व घायल अधिवक्ता रितेश तिवारी 45 वर्ष पुत्र स्व गोपाल तिवारी निवासी जीराबस्ती थाना सुखपुरा जनपद बलिया शहर की ओर से अपने गांव जीराबस्ती जा रहे थे। जैसे ही बहादुरपुर पुलिया के पास स्थित फल की दुकान पर फल लेने के लिए उतरे, वैसे ही पीछे से अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उनकी पीठ में चाकू मारकर घायल कर दिया और चाकू को उसी में छोड़ दिया। आसपास के लोगों ने अधिवक्ता को जिला अस्पताल भेजवाया। डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के उपरांत उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घायल चार भाइयों में तीसरे नंबर पर है। यह पेशे से अधिवक्ता है और गिट्टी बालू की दुकान जीराबस्ती में संचालित करते है। इसके पूर्व स्टांप विक्रेता का भी काम करते थे। बताया जा रहा है कि घायल का अपने पाटीदारों से जमीन को लेकर विवाद था। इस मामले में घायल पक्ष के तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *