बलिया में पूर्व प्रधान हत्याकांड का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार इनाम देने की घोषणा

Spread the love

बलिया में पूर्व प्रधान हत्याकांड का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार इनाम देने की घोषणा

आरोपी शिवम व गोपाल का मृतक से था पुरानी रंजिश व जमीनी विवाद

रिपोर्ट: श्रवण कुमार पांडेय

बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के उदहा गांव में पूर्व प्रधान व्यास वर्मा की ईंट से कूचकर की गई हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून लगी ईंट और खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं। मामले के त्वरित खुलासे पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने संयुक्त टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई की रात व्यास वर्मा (61 वर्ष) की गांव स्थित झोपड़ी में ईंट से वार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सहतवार थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान स्थानीय पुलिस और स्वाट टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं पूछताछ के आधार पर हत्या का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक, घटना के पीछे पुरानी रंजिश और जमीन का विवाद मुख्य वजह रहा। जांच में सामने आया कि आरोपी शिवम वर्मा अपने पिता और नाना के साथ मृतक द्वारा पूर्व में की गई मारपीट को लेकर रंजिश रखता था, जबकि दूसरा आरोपी गोपाल वर्मा का मृतक से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस का कहना है कि 23 जुलाई की रात दोनों आरोपियों ने शराब पीने के बाद योजनाबद्ध तरीके से व्यास वर्मा की ईंट से हमला कर हत्या कर दी। संयुक्त तुम ने आरोपी शिवम वर्मा पुत्र स्व. राम उदार वर्मा निवासी ग्राम उदहा, थाना सहतवार, जनपद बलिया, मूल निवासी सिकंदरपुर मुस्तफाबाद, पिता नेवर्सा पर रहते हैं। दूसरा गोपाल वर्मा पुत्र हृदयानंद वर्मा निवासी ग्राम उदहा, थाना सहतवार, जनपद बलिया को त्रिकालपुर अतरडरिया तिराहा से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। वहीं आरोपी शिवम की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून लगी ईंट तथा घटना के समय पहने गए खून से सने टी-शर्ट, हाफ पैंट और बनियान बरामद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *