दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, कुंडल व नकदी बरामद

Spread the love

दिनदहाड़े हुईचोरी के मामले का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; कुंडल व नकदी बरामद
बलिया। भीमपुरा थाना पुलिस ने दिनदहाड़े चोरी और मारपीट के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए कान के कुंडल और नकदी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को पीड़ित ने तहरीर देकर बताया था कि उसके ही गांव के एक युवक ने दिन में उसके घर में चोरी की। विरोध करने और पकड़ने का प्रयास करने पर आरोपी ने मारपीट की तथा सोने जैसे पीली धातु के एक जोड़ी कान के कुंडल और तीन हजार रुपये लेकर फरार हो गया। इस मामले में भीमपुरा थाने पर मुकदमा संख्या 109/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विवेचना और मुखबिर की सूचना के आधार पर गुरुवार सुबह करीब 7:05 बजे पुलिस ने सतुहाड़ी नहर पुलिया के पास से सोनू गौड़ (25) पुत्र निरहू निवासी मोहम्मदपुर, थाना भीमपुरा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की गई पीली धातु के एक जोड़ी कान के कुंडल तथा 1160 रुपये नकद बरामद हुए।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *