एक ही रात तीन दुकानों को चोरों ने खंगाला

Spread the love

एक ही रात तीन दुकानों को चोरों ने खंगाला

बलिया। मनियर नगर पंचायत में बढती चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। बुधवार की रात चोरों ने तीन दुकानों का ताला तोड़कर नगदी सहित सामान चुरा ले गए। मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के वार्ड नं 7 पूरब टोला में सुरज कुमार के मेडिकल के दुकान को तोड़कर चोर नगदी लेकर चले गये। वही विनोद बाताशा वाले के गोदाम का ताला तोडकर नगदी सहीत बिस्कुट का पेटी लेकर चले गये। उधर, शिवकुमार यादव के पैथोलॉजी का ताला चटका कर नगदी ले जाने में सफल रहे। गुरुवार की सुबह दुकानदार जब दुकान खोलने गए तो ताला टूटा देख अवाक रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। दुकानदारों का कहना है सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद भी चोर पुलिस के पकड़ से दूर है। यदि चोरी की घटनाएं पर पुलिस अंकुश लगाने में विफल रही तो बाध्य होकर दुकानदार सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *