25 हजार का इनामी गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी नगरा पुलिस के हत्थे चढ़ा

Spread the love

25 हजार का इनामी गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी नगरा पुलिस के हत्थे चढ़ा
बलिया। नगरा थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को उसके घर पर दबिश देकर पकड़ने के बाद न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, थाना नगरा के वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रभाकर शुक्ला अपनी टीम के साथ गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्तों की तलाश में क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी उमेश कुमार राजभर (45) पुत्र श्रीराम दिली निवासी चन्द्रवार दुगौली, थाना नगरा अपने घर पर मौजूद है। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट की धारा 2/3(1) के तहत दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, उमेश कुमार राजभर का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध नगरा, पकड़ी, सुखपुरा और बांसडीह रोड थानों में आर्म्स एक्ट तथा विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *