भव्य भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा संकट मोचन धाम

Spread the love

भव्य भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा संकट मोचन धाम


गड़वार। क्षेत्र के चांदपुर चट्टी स्थित संकट मोचन मंदिर प्रांगण में मंगलवार को हनुमान पूजन के उपरांत आयोजित भव्य भंडारे में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर पूरे दिन “जय श्रीराम” और “बजरंगबली की जय” के उद्घोष से गूंजता रहा। देर रात तक हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया तथा भगवान हनुमान का आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हनुमान पूजन के साथ हुआ। पूजन संपन्न कराने का दायित्व विद्वान आचार्य पंडित मार्कण्डेय मिश्र ने निभाया। धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भंडारे के दौरान पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी एवं फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव ने स्वयं श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर प्रसाद वितरित किया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने संकट मोचन हनुमान जी के चरणों में मत्था टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम के मुख्य यजमान प्रधान प्रतिनिधि पप्पू पाण्डेय रहे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारा, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में भूटेली सिंह, सोनल सिंह, लाला राम, विजय गौड़, पप्पू सिंह, सोनू सिंह, राजू खरवार, चंदन, मोहन राम, विद्यानंद चौरसिया, शंभू गुप्ता, चंचल सिंह, ब्रह्मा यादव, धोधा सिंह,प्रेम प्रकाश तिवारी सहित अनेक लोगों का सराहनीय योगदान रहा। श्रद्धालुओं ने आयोजन की भव्यता और व्यवस्थाओं की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *