
तीन दिन से लापता वृद्ध का शव तालाब में उतराया मिला
बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के मुड़ाडीह गांव निवासी रामेश्वर राजभर 65 वर्ष का तालाब में देखा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक तीन दिन पूर्व खेत घूमने गए हुए थे। लेकिन घर नहीं लौटे। परिजनों ने छानबीन करने के बाद पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।