
बांसडीहरोड पुलिस ने 27 गुम मोबाइल बरामद कर लौटाए
बलिया। थाना बांसडीह रोड पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम हुए 27 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 4.11 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली। पुलिस के अनुसार, विभिन्न स्थानों पर मोबाइल गुम होने के बाद पीड़ितों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद मोबाइलों का विवरण सीईआईआर पोर्टल पर अपलोड किया गया। तकनीकी सहायता और सतत प्रयासों के बाद थाना बांसडीह रोड पुलिस ने 27 गुम मोबाइल फोन बरामद कर रविवार को उनके स्वामियों को सुपुर्द कर दिया।
अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर सभी मोबाइल स्वामियों ने बांसडीह रोड पुलिस की सराहना करते हुए टीम का आभार व्यक्त किया।