जेएनसीयू प्रवेश परीक्षा का कुलपति व कुलसचिव ने किया निरीक्षण, पारदर्शिता पर दिया जोर

Spread the love

जेएनसीयू प्रवेश परीक्षा का कुलपति व कुलसचिव ने किया निरीक्षण, पारदर्शिता पर दिया जोर

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल एवं कुलसचिव एसएल. पाल ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को निष्पक्ष एवं अनुशासित परीक्षा कराने के निर्देश दिए।
प्रथम पाली में एमएससी हॉर्टिकल्चर की प्रवेश परीक्षा में 51 पंजीकृत अभ्यर्थियों में 35 उपस्थित रहे, जबकि 16 अनुपस्थित रहे। वहीं एमएससी एग्रोनॉमी में 91 पंजीकृत अभ्यर्थियों में 53 ने परीक्षा दी और 38 अनुपस्थित रहे। जबकि द्वितीय पाली में बीसीए (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा में 230 पंजीकृत अभ्यर्थियों में 177 उपस्थित हुए, जबकि 53 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। निरीक्षण के दौरान कुलपति एवं कुलसचिव ने परीक्षा कक्षों का भ्रमण कर गोपनीयता, पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने प्रश्नपत्र वितरण, अभ्यर्थियों की उपस्थिति, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने कहा कि विश्वविद्यालय निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण प्रवेश प्रक्रिया के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। परीक्षा के दौरान कुलानुशासक डॉ. प्रियंका सिंह के नेतृत्व में डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, डॉ. रूबी और डॉ. विजय शंकर पाण्डेय निगरानी में लगे रहे। वहीं केंद्राध्यक्ष डॉ. पुष्पा मिश्रा तथा सहायक केंद्राध्यक्ष डॉ. छबि लाल और डॉ. शशि भूषण की देखरेख में परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *