बलिया में आकाशीय बिजली गिरने से वृद्ध की मौत

Spread the love

बलिया में आकाशीय बिजली गिरने से वृद्ध की मौत

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के लारपुर गांव में रविवार की दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से वृद्ध किसान की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार लारपुर निवासी विजय गोंड (66 वर्ष) अपने खेत में धान की रोपाई की तैयारी के लिए ट्यूबवेल चलाकर मेड़बंदी कर रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश और गरज-चमक के बीच अचानक आकाशीय बिजली उनके ऊपर गिर गई। बिजली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलसकर खेत में ही गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों और स्वजनों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया,जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही गड़वार पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई। अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *