बलिया में मछली पकड़ने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत

Spread the love

बलिया में मछली पकड़ने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के जनऊपुर गांव में रविवार की सुबह मछली मार रहे युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जनऊपुर गांव निवासी दीपक राजभर (25) पुत्र स्व.छोटेलाल राजभर मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। रविवार की सुबह गांव के पश्चिम हनुमान मंदिर के समीप तालाब में जाल डालकर कुछ लोगों के साथ वह भी मछली पकड़ने का काम कर रहा था। जहां मछली पकड़ते समय गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। तालाब के किनारे खड़े लोग अभी कुछ कर पाते तब तक वह गहरे पानी में समा गया। खबर मिलते ही बदहवाश परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे पानी से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतसर ले गए,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दीपक की मां बुचिया देवी का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक अविवाहित था। दो भाइयों में वह छोटा था। गड़वार थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *