बलिया में महिला बास्केटबॉल व हैंडबॉल टीम चयन ट्रायल 20 जुलाई को

Spread the love

बलिया में महिला बास्केटबॉल व हैंडबॉल टीम चयन ट्रायल 20 जुलाई को
बलिया। राज्य स्तरीय महिला बास्केटबॉल एवं हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए जनपद स्तर पर खिलाड़ियों के चयन हेतु 20 जुलाई को ट्रायल आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला क्रीड़ाधिकारी जवाहर लाल यादव ने दी।
उन्होंने बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में 27 से 29 जुलाई 2026 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, अयोध्या में राज्य स्तरीय महिला बास्केटबॉल एवं हैंडबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके लिए आजमगढ़ मंडल की टीम के चयन हेतु जिला स्तरीय चयन ट्रायल 20 जुलाई को सुबह 10 बजे वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलिया में होगा।
जिला क्रीड़ाधिकारी के अनुसार, ट्रायल में भाग लेने वाली महिला खिलाड़ियों की आयु 31 दिसंबर 2025 की स्थिति में 25 वर्ष से कम होनी चाहिए। जिला स्तरीय ट्रायल में केवल बलिया जनपद की महिला खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगी।
जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी 22 जुलाई को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में आयोजित मंडलीय चयन ट्रायल में हिस्सा लेंगी। मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को 27 से 29 जुलाई तक अयोध्या में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
जिला क्रीड़ाधिकारी ने इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक अभिलेखों के साथ ट्रायल में उपस्थित होने की अपील की है। साथ ही अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस में जिला खेल कार्यालय, बलिया से संपर्क करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *