फेफना पुलिस ने बरामद किए दो गुमशुदा मोबाइल, मालिकों को लौटाए

Spread the love

फेफना पुलिस ने बरामद किए दो गुमशुदा मोबाइल, मालिकों को लौटाए


बलिया। थाना फेफना पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए दो गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिया। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 45 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, अलग-अलग स्थानों पर मोबाइल गुम होने के बाद संबंधित लोगों ने उनकी सूचना CEIR पोर्टल पर दर्ज कराई थी। इसके बाद थाना फेफना पुलिस ने सर्विलांस सेल, बलिया तथा थाना साइबर हेल्प डेस्क की सहायता से मोबाइलों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयास के बाद शुक्रवार को थाना क्षेत्र से दोनों गुमशुदा मोबाइल बरामद कर नियमानुसार उनके स्वामियों को सौंप दिए गए। मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों ने फेफना पुलिस के कार्य की सराहना करते हुए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *