खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी: 31 जुलाई तक बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि

Spread the love

खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी: 31 जुलाई तक बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि

बलिया। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी गई है। जिला क्रीड़ाधिकारी जवाहर लाल यादव ने बताया कि पहले निर्धारित अंतिम तिथि को बढ़ाते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए अतिरिक्त समय दिया है।
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (B.P.Ed.), बी.एससी. योग, एम.एससी. योग तथा डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी अब 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट sportsuniup.com के माध्यम से किए जा सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया एवं अन्य विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अलावा अभ्यर्थी info@sportsuniup.com पर ई-मेल के माध्यम से भी संपर्क कर सकते हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी ने इच्छुक विद्यार्थियों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *