
एसओजी व फेफना टीम ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
बलिया। फेफना थाना पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम से जुड़े एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, 16/17 जून 2026 की रात एसओजी और फेफना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सागरपाली क्षेत्र से छह वाहनों को पकड़ा गया था। तलाशी के दौरान वाहनों से 26 गोवंश (17 गाय एवं 9 बछड़ा/बछिया) बरामद किए गए थे। इस मामले में थाना फेफना पर के तहत गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
इसी प्रकरण में वांछित चल रहे आरोपी मुन्ना प्रसाद (38) पुत्र स्व. फागू लाल राजभर, निवासी बड़की बौली, थाना रसड़ा को गुरुवार तड़के मुखबिर की सूचना पर थाना फेफना पुलिस ने थम्मनपुरा पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में थाना रसड़ा में हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा, महामारी अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में भी मुकदमा दर्ज है।