दीक्षोत्सव सप्ताह: जेएनसीयू में ‘एक घंटे पुस्तक अध्ययन’ कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

दीक्षोत्सव सप्ताह: जेएनसीयू में ‘एक घंटे पुस्तक अध्ययन’ कार्यक्रम आयोजित


बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में अष्टम दीक्षांत समारोह (29 जुलाई 2026) के उपलक्ष्य में चल रहे दीक्षोत्सव सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को ‘एक घंटे पुस्तक अध्ययन’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अध्ययन की रुचि विकसित करना, पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा देना और ज्ञानार्जन के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने एक घंटे तक विभिन्न विषयों की पुस्तकों का अध्ययन कर पठन-पाठन की संस्कृति को मजबूत करने का संदेश दिया।


कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल ने कहा कि पुस्तकें केवल ज्ञान का स्रोत नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक मूल्यों के विकास और चिंतन को परिपक्व बनाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में भी पुस्तकों का महत्व बना हुआ है और नियमित अध्ययन से विद्यार्थियों में जिज्ञासा, विवेक तथा सृजनात्मकता का विकास होता है। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. नीरज कुमार सिंह ने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन करने और पुस्तकालय का अधिकाधिक उपयोग करने का आह्वान किया। दीक्षोत्सव सप्ताह की संयोजिका डॉ. रजनी चौबे, सह-संयोजिका डॉ. सौम्या तिवारी तथा आयोजन मंडल के सदस्य डॉ. रामशरण यादव, सुश्री मंसा पांडेय और सुश्री प्रीति ओझा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर निदेशक शैक्षणिक डॉ. पुष्पा मिश्रा, चीफ प्रॉक्टर डॉ. प्रियंका सिंह सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *