
स्वच्छता विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी : कुलपति
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के अष्टम दीक्षांत समारोह के पूर्व आयोजित दीक्षोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में एक दिवसीय स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल के संरक्षण में हुआ।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल ने कहा कि परिसर की स्वच्छता विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और शैक्षणिक प्रदर्शन पर सीधा प्रभाव डालती है। स्वच्छ वातावरण छात्रों में अनुशासन की भावना विकसित करता है तथा जीवनभर के लिए अच्छी आदतों का निर्माण करता है।
स्वच्छता अभियान का आयोजन अर्थशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शशि भूषण, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजीव कुमार एवं डॉ. लाल विजय सिंह के संयोजन में किया गया। अभियान में विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और परिसर की साफ-सफाई में अपना योगदान दिया।
इस अवसर पर डॉ. पुष्पा मिश्रा, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. रजनी चौबे, डॉ. सौम्या तिवारी, डॉ. विजय शंकर पाण्डेय, डॉ. गुंजन कुमार, डॉ. अभिषेक मिश्र, डॉ. छविलाल, डॉ. रामसरन यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।