सीएचसी सोनबरसा पर प्रसूता के परिजनों ने काटा बवाल, कार्रवाई के आश्वासन पर हुए शांत

Spread the love

श्रवण कुमार पांडेय

सीएचसी सोनबरसा पर प्रसूता के परिजनों ने काटा बवाल, कार्रवाई के आश्वासन पर हुए शांत

मृतका के परिजनों ने एएनएम पर लापरवाही का लगाया आरोप

बलिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पर सोमवार की देर शाम मृतका प्रसूता के परिजनों ने एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते बैरिया सीओ व बैरिया थानाध्यक्ष दलबल के साथ अस्पताल पर पहुंच गए और मृतका के पति द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तत्पश्चात परिजन प्रसूता के शव को करीब रात 9:30 बजे लेकर घर चले गए। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
मिली जानकारी के अनुसार हल्दी थाना के रामगढ़ तेलिया टोल निवासी सर्वजीत यादव की 26 वर्षीय पत्नी काजल देवी के प्रसव पीड़ा होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में सोमवार की सुबह करीब 9:00 बजे भर्ती कराया गया। जिसकी दोपहर करीब 12 बजे डिलीवरी हुई। जिसमें लड़का पैदा हुआ। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 1:45 बजे प्रसूता का रक्त स्राव ज्यादा होने लगा। हालत नाजुक देख एएनएम ने प्रसूता को रेफर कर दिया। जिसकी जिला अस्पताल जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई।जिनके शव को परिजन लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पर पहुंचे और एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है।पुलिस ने मृतका के पति को समझा बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांत कराया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *