दीक्षोत्सव के तहत निबंध प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई लेखन प्रतिभा

Spread the love

दीक्षोत्सव के तहत निबंध प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई लेखन प्रतिभा
बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के अष्टम् दीक्षान्त समारोह के अंतर्गत आयोजित सप्ताहपर्यंत दीक्षोत्सव कार्यक्रम के तहत सोमवार को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों की रचनात्मकता, विश्लेषणात्मक क्षमता और अभिव्यक्ति कौशल का विकास होता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का बहुआयामी व्यक्तित्व विकास ही विश्वविद्यालयी शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य है, जिसमें इस तरह की प्रतियोगिताएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने “भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था कैसे बना”, “भारत सरकार के दो अच्छे कार्य” और “राज्य सरकार के दो अच्छे कार्य” जैसे विषयों पर निबंध लिखे। इसके माध्यम से विद्यार्थियों के लेखन कौशल, भाषा दक्षता और विचार अभिव्यक्ति क्षमता का मूल्यांकन किया गया।
निबंध प्रतियोगिता के समन्वयक डॉ. प्रमोद शंकर पाण्डेय और डॉ. संदीप यादव रहे। वहीं दीक्षोत्सव प्रतियोगिताओं की समन्वयक डॉ. रजनी चौबे तथा सह समन्वयक डॉ. सौम्या तिवारी हैं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *