जिले में 14 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला

Spread the love

जिले में 14 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, 16 से 30 हजार रुपये तक वेतन पर होगी भर्ती

बलिया। उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, बलिया की ओर से 14 जुलाई 2026 (मंगलवार) को प्रातः 9 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), बलिया परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में टाटा मोटर्स (पंतनगर, अहमदाबाद, पुणे, जमशेदपुर), कमिंस इंडिया लिमिटेड (पुणे), एक्साइड बैटरी (बेंगलुरु), एयरटेल ब्रॉडबैंड(लखनऊ), पी एंड जी प्राइवेट लिमिटेड (सिकंदराबाद), आईएफबी इंडस्ट्रीज लिमिटेड (बेंगलुरु) तथा प्रोपेल इंडस्ट्रीज (बेंगलुरु) सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। कंपनियां अभ्यर्थियों की योग्यता के अनुसार विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगी। चयनित अभ्यर्थियों को 16,000 रुपये से 30,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन एवं अन्य सुविधाएं संबंधित कंपनियों की सेवा शर्तों के अनुसार प्रदान की जाएंगी।रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई एवं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षित अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने सीवी/बायोडाटा तथा सभी शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की मूल एवं छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बलिया पहुंचकर रोजगार मेले का लाभ उठाएं। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, बलिया ने अधिक से अधिक योग्य अभ्यर्थियों से रोजगार मेले में प्रतिभाग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *