मजार के पास पेड़ से लटका मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

मजार के पास पेड़ से लटका मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस


बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के मलप मोड़ स्थित सैय्यद बाबा की मजार के पास सोमवार सुबह एक युवती का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
बताया जा रहा है कि नगर पंचायत नगरा के वार्ड नंबर-9 मलप मोड़ स्थित मजार के पास सुबह लोगों ने पेड़ की डाली से बुर्का पहने एक युवती का शव लटका देखा। शव जमीन से घुटने के बल टिका हुआ था, जिससे घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।
मृतका की पहचान नगरा कस्बा के भीटकुना मोड़ निवासी रेहाना (24) के रूप में हुई है। युवती की शादी नहीं हुई थी। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक जोड़ी चप्पल और शव के पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ है। नगरा थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि मृतका की पहचान कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *