बलिया में लापरवाही पर सचिव निलंबित, बैरिया ब्लॉक से किए गए संबद्ध

Spread the love

बलिया में लापरवाही पर सचिव निलंबित, बैरिया ब्लॉक से किए गए संबद्ध

बलिया। जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश ने लापरवाही व अन्य आरोपों में मुरलीछपरा ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी पंकज कुमार गोंड को निलंबित कर दिया है। डीडीओ ने उन्हें बैरिया ब्लॉक मुख्यालय से संबद्ध कर मामले की जांच के लिए हनुमानगंज बीडीओ को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार मुरलीछपरा ब्लॉक के बीडीओ शकील अख्तर अंसारी ने डीडीओ को रिपोर्ट भेज अवगत कराया है कि ग्राम पंचायत सोनकी भाट, खवासपुर व श्रीपतिपुर का प्रभार ग्राम विकास अधिकारी पंकज गोंड के जिम्मे है। इसके बावजूद वह बिना अनुमति के 10 दिनों तक गायब रहे। इसके अलावा उनके द्वारा गांव में फार्मर रजिस्ट्री, आधार कलेक्शन, फेमिली आईडी बनवाने का कार्य नहीं किया गया। इसके साथ ही ब्लॉक पर आयोजित साप्ताहिक बैठक में अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी के निर्देश के बावजूद पंचायत भवनों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने काम भी नहीं कराया गया है। जिला विकास अधिकारी ने आरोपों की जांच करायी तो सचिव दोषी मिले, लिहाजा उन्हें निलंबित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *