पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं ने किया रुद्राभिषेक, की उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की प्रार्थना

Spread the love

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं ने किया रुद्राभिषेक, की उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की प्रार्थना

श्रवण कुमार पाण्डेय

बलिया। समाजवादी विचारधारा के सशक्त स्तंभ, डॉ. राममनोहर लोहिया, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, आचार्य नरेंद्र देव, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चंद्रशेखर तथा नेताजी मुलायम सिंह यादव की वैचारिक परंपरा को पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाने वाले, उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में सदन से लेकर सड़क तक गरीबों, किसानों, मजदूरों, नौजवानों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों एवं समाज के हर वंचित और मजलूम वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाने वाले समाजवादी आंदोलन के वरिष्ठ नेता एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव आदरणीय रामगोविन्द चौधरी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर बांसडीह रोड स्थित दिउली के प्राचीन श्री बालखंडी नाथ मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।
समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील पाण्डेय कान्हजी के नेतृत्व में भगवान शिव का दुग्ध, शहद, गंगाजल, कुश तथा गन्ने के रस से वैदिक विधि-विधान के अनुसार अभिषेक सम्पन्न कराया गया। विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं रुद्रपाठ के बीच संपन्न हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में रामगोविन्द चौधरी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि तथा निरंतर जनसेवा के संकल्प के लिए विशेष प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर सुशील पाण्डेय कान्हजी ने कहा कि रामगोविन्द चौधरी समाजवादी आंदोलन की उस सशक्त परंपरा के प्रतिनिधि हैं, जिन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में सदैव सिद्धांतों, संघर्ष और जनहित की राजनीति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने सत्ता से अधिक जनता के विश्वास को महत्व दिया और अपने लंबे राजनीतिक जीवन में किसानों, मजदूरों, गरीबों, नौजवानों तथा समाज के शोषित-वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष किया। उनका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, स्पष्टवादिता, संघर्षशीलता एवं जनसरोकारों के प्रति समर्पण नई पीढ़ी के समाजवादियों के लिए प्रेरणास्रोत है। कहा कि ईश्वर से यही प्रार्थना है कि रामगोविन्द चौधरी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी जीवन एवं निरंतर ऊर्जा प्रदान करें, ताकि वे समाजवाद के मूल्यों, सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा तथा लोकतांत्रिक संघर्ष की पताका को सदैव उसी दृढ़ता, निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाते रहें तथा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के अधिकारों की आवाज़ निरंतर बुलंद करते रहें। इस अवसर पर रामगोविन्द चौधरी के सुपुत्र रंजीत चौधरी, डॉ. छित्तेश्वर नाथ मिश्र, अभिषेक पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, मुकेश कुमार पाण्डेय सहित अनेक समाजवादी कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *