दीक्षोत्सव का शुभारंभ, विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Spread the love

दीक्षोत्सव का शुभारंभ, विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

खेलकूद, चित्रकला, भाषण व कहानी लेखन प्रतियोगिता हुई आयोजित

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह के अवसर पर आयोजित एक सप्ताह के दीक्षोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को कुलपति प्रो. नरेंद्र शुक्ल ने किया। दीक्षोत्सव के प्रथम दिन विश्वविद्यालय परिसर में परंपरागत खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में समाज कार्य विभाग की ओर से जीराबस्ती प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय तथा देवकली इंग्लिश मीडियम प्राथमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला, भाषण और कहानी लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 10 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के लिए मेरी माँ, मेरा सपना, शिक्षा का महत्व, जल ही जीवन है, पर्यावरण संरक्षण, मोबाइल के फायदे और नुकसान, डिजिटल इंडिया, बाल विवाह, प्रदूषण मुक्त भारत और महान स्वतंत्रता सेनानी जैसे विषय निर्धारित किए गए थे। विद्यार्थियों ने इन विषयों पर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में इस तरह के आयोजन नियमित रूप से होने चाहिए, जिससे विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच मिल सके। कहाकि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, लेखन कौशल, सामाजिक जागरूकता और अभिव्यक्ति क्षमता का विकास करना रहा। कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. रजनी चौबे औ सह-समन्वयक डॉ. सौम्या तिवारी रहीं। वहीं खेलकूद प्रतियोगिता का संचालन डॉ. विवेक यादव के नेतृत्व में किया गया, जिसमें डॉ. अभिषेक त्रिपाठी और डॉ. प्रज्ञा ने सहयोग किया। इस दौरान समाज कार्य विभाग के प्राध्यापक, विद्यार्थी और विद्यालयों के शिक्षकगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *