विद्यालय में घुसकर शिक्षिका के गले से चेन लूटकर बदमाश फरार, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

विद्यालय में घुसकर शिक्षिका के गले से चेन लूटकर बदमाश फरार, जांच में जुटी पुलिस

बलिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र के इब्राहिम टोला टंडवा स्थित विद्यालय में सोमवार को दो अज्ञात बदमाशों ने सहायक अध्यापिका के गले से चेन छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपियों की तलाश के लिए सर्विलांस व एसओजी टीम को लगाया गया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह करीब 7:30 बजे सहायक अध्यापिका अनुपमा सिंह पत्नी शत्रुघ्न सिंह विद्यालय में अपनी कक्षा में पहुंची थी। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति विद्यालय परिसर में आए और बच्चों के एडमिशन के संबंध में पूछताछ करने लगे। बातचीत के दौरान मौका पाकर दोनों व्यक्तियों ने शिक्षिका के गले में पहनी चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। जिसकी सूचना पीड़िता ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना भीमपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता से जानकारी लेकर जांच शुरू की।पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों संदिग्ध व्यक्ति घटना के बाद थाना मधुबन जनपद मऊ की ओर भागे हैं। इस बाबत क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार ने बताया कि घटना के शीघ्र अनावरण के लिए सर्विलांस और एसओजी टीम को सक्रिय कर दिया गया है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *