बलिया में बदमाशों ने युवक के पेट में मारी गोली, वाराणसी रेफर

Spread the love

श्रवण कुमार पाण्डेय

बलिया में बदमाशों ने युवक के पेट में मारी गोली, वाराणसी रेफर

बैरिया थाना के कोटवा मोड़ के समीप बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

पैसे के लेन देन को लेकर बदमाशों ने घटना किया कारित

बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के कोटवा मोड़ के समीप सोमवार रात करीब आठ बजे बदमाशों ने युवक को गोली मार दी जो पेट में जा लगी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया। उधर पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परिजनों के तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

पूछताछ में घायल युवक ने अपना नाम व पता अंगद सिंह (27) पुत्र बृजेश सिंह निवासी झड़कटहा थाना रेवती जनपद बलिया बताया। घायल ने अपने बयान में बैरिया थाना के कोटवा निवासी सन्नी सिंह पुत्र विनोद सिंह व हिमांशु सिंह व तीन – चार अज्ञात का नाम पूछताछ में बताया कि उन्होंने गोली मारी है। उधर, सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक गुप्ता और थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना के पीछे पैसे का लेन देन बताया जा रहा है। बदमाशों ने उस समय घटना को अंजाम दिया जब वह बाइक से बैरिया से अपने गांव झड़कटहा जा रहा था। इस बाबत जिला अस्पताल में तैनात सर्जन डॉ. दानिश ने बताया कि युवक के पेट में गोली लगी है। उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर उपचार के लिए बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया है। इस बाबत बैरिया सीओ आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि घायल को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है। मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घायल के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *