
ससुर पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला दामाद गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद
बलिया। उभांव पुलिस ने सोमवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने ससुर पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त को कुंडैल नया ढाला रेलवे क्रॉसिंग के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।
पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम व पता बसंत कुमार गौतम पुत्र मुन्द्रिका प्रसाद निवासी फरसाटार थाना उभांव जनपद बलिया बताया। पुलिस के अनुसार 05 जुलाई 2026 को वादिनी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया था कि उसके दामाद बसंत कुमार ने उसके पति पर जान से मारने की नीयत से पेट में चाकू से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मऊ रेफर कर दिया। तहरीर के आधार पर उभांव पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।