नीलगाय से टकराई बाइक, बेटे की मौत, दंपत्ति घायल

Spread the love

नीलगाय से टकराई बाइक, बेटे की मौत, दंपत्ति घायल

बलिया। नगरा – गड़वार स्थित बछईपुर चट्टी के पास रविवार को बाइक नीलगाय से टकरा गई। जिसमें की टक्कर से दंपत्ति घायल हो गए और उनके बच्चे की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार नगरा थाना क्षेत्र के सरया बगडौरा निवासी सुनील कुमार पुत्र राम आशीष ( 35वर्ष) अपनी पत्नी गुड़िया देवी पत्नी ( 30 वर्ष) व पांच वर्षीय पुत्र आशीष कुमार के साथ अपनी बाइक से कही से आ रहे थे, जैसे ही बछईपुर चट्टी के पास पहुंचे कि तभी सड़क पार कर रही नीलगाय से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें पति व पत्नी संग पुत्र घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा सभी को पीएचसी बिछईपुर लाया गया, जहां बेटे को चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। वहीं सुनील कुमार की हालत गम्भीर होने के कारण बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय बलिया रेफर कर दिया। परिवार के लोगों द्वारा उन्हें जनपद मऊ ले जाया गया, जहां पर ईलाज चल रहा है। जबकि गुड़िया देवी को मामूली चोट होने के कारण उपचार कर छोड़ दिया गया। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम ना किए जाने के लिखित तहरीर पर शव परिजनों को दे दिया गया। परिजनों द्वारा बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *